F तीन रियर कैमरे के साथ Xiaomi Mi A3 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स
-->

21 August 2019

तीन रियर कैमरे के साथ Xiaomi Mi A3 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली: शाओमी आज अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इसके लाइव इवेंट को कंपनी के ऑनलाइट साइट पर देख सकते हैं। इस फोन में 3 रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं माना जा रहा है कि आज लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन Xiaomi Mi A3 हो सकता है। ये फोन शाओमी के ए सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी भारत में इस सीरीज के दो स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च कर चुकी है। बता दें कि इस फोन को चीन और यूरोप में पहले ही पेश किया जा चुका है।

स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi A3 में 6.1-इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच के साथ होगा, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1560 pixels) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी दिया जाएगा। Xiaomi Mi A3 एक एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है और एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करेगा। इसके अलावा इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी फोन को 6 जीबी रैम के साथ उतारेगी। इसमें दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे, जिसमें 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा।

यह भी पढ़ें- Jio GigaFiber भारत में लॉन्च, मूवी रिलीज होते ही अपने TV पर देख सकेंगे First day First show

फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा होगा। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 4,030 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी, जो यूएसबी टाइप सी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। माना जा रहा है कि भारत में इसके दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 19,900 रुपये और 22,200 रुपये हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TOCtna
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner