F Xiaomi Mi A3 आज बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स
-->

27 August 2019

Xiaomi Mi A3 आज बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली: Xiaomi Mi A3 को अगर आप पिछले किसी भी सेल में खरीदने से चुक गए हैं तो कोई बात नहीं क्योंकि इस फोन को आज एक बार फिर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। ग्राहक हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन ( Amazon ) और शाओमी के ऑनलाइन स्टोर Mi.com से खरीद सकेंगे।

Xiaomi Mi A3 कीमत और ऑफर्स

Mi A3 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गयी है। ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 750 रुपये का कैशबैक और ईएमआई ट्रांजेक्शन करने पर अतिरिक्त 250 रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही एयरटेल यूजर्स को डबल डेटा ऑफर भी दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को नॉट जस्ट ब्लू, मोर दैन वाइट और काइंड ऑफ ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Mi A3 स्पेसिफिकेशंस

Mi A3 में 6.08 इंच का एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रटेक्शन दिया गया है। ऐंड्रॉयड वन ओएस पर फोन रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और एड्रिनो 610 का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4030 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन को लेटेस्ट ऐंड्रॉयड क्यू अपडेट भी मिलेगा।

Xiaomi Mi A3 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए है, जिसमें पहला f/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल और तीसरा डेप्थ सेंसिंग के साथ 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Mi A3 में 3.5mm जैक भी दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nyfiwk
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner