F TikTok के स्मार्टफोन के बारे में कितना जानते हैं आप
-->

04 August 2019

TikTok के स्मार्टफोन के बारे में कितना जानते हैं आप

नई दिल्ली: लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक ( Tik Tok ) की सफलता के बाद अब इसके डेवेलपर बाइटडांस ( Byte Dance ) स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखने वाले हैं। रिपोर्ट की माने तो बाइटडांस का पहला स्मार्टफोन सात महीनों के अंदर पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी के इस नए कदम के अलावा फोन के नाम और फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: अब WhatsApp पर कई बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज में होगा डबल ऐरो आइकन, अफवाहों को रोकने में मिलेगी मदद

बता दें बाइटडांस के पास टिकटॉक के अलावा और वीडियो स्ट्रीमिंग और न्यूज़ आधारित ऐप्स हैं। लेकिन इनमें सबसे लोकप्रिय टिकटॉक ही है। टिकटॉक को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जाता है। इस ऐप को साल 2017 में लॉन्च किया गया था। यूजर्स इस ऐप पर शॉर्ट वीडियो जैसे लिप सिंग, कॉमिडी और प्रतिभा से संबंधी कंटेंट पोस्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें: PUBG Mobile Lite खेलने के लिए बेस्ट हैं ये 8000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन

इससे पहले भी गूगल और अमेज़न जैसी कंपनियों ने अपने डिवाइस बाज़ार में उतारे हैं। इनके से कई डिवाइस को सफलता मिली तो कइयों को नहीं। लेकिन अब देखना यह होगा की बाइटडांस के द्वारा बनाए जाने वाला फोन दूसरे चाइनीज स्मार्टफोन से कितना अलग और किफायती होगा। इससे जुड़े एक और रिपोर्ट की माने तो बाइटडांस अपने फोन को सिर्फ चाइना में ही लॉन्च करेंगे।

यह भी पढ़ें: Weekly Recap: बस एक क्लिक में जानें इस हफ्ते की पांच बड़ी ख़बरें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LWRfr7
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner