F बजट रेंज स्मार्टफोन Realme 3i बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, जानें ऑफर्स
-->

06 August 2019

बजट रेंज स्मार्टफोन Realme 3i बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली: Realme के लेटेस्ट बजट रेंज स्मार्टफोन Realme 3i को आज सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑफिशियल साइट से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। आज की सेल के दौरान कई सारे ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर खूब वायरल हो रहा ये फर्जी मैसेज, यह नया फीचर मैसेज फॉरवर्ड करने से पहले आपको रोकेगा

Realme 3i कीमत और ऑफर्स

Realme 3i के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है। फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने के दौरान कई सारे ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है। अगर खरीदारी के दौरान आप एडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 5% का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर 5% की छूट दी जा रही है। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के तहत भी खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Flipkart National Shopping Days Sale: शानदार ऑफर्स के साथ 3,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे स्मार्टफोन्स

Realme 3i स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इसमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4230 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऑनलाइन टू ऑफलाइन मॉडल पर करेगा काम, डिस्काउंट और कैशबैक का मिलेगा फायदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33bG3Mu
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner