F Xiaomi Redmi 7A आज फिर होगा सेल के लिए उपलब्ध, Jio के यूजर्स को मिलेगा फायदा
-->

23 July 2019

Xiaomi Redmi 7A आज फिर होगा सेल के लिए उपलब्ध, Jio के यूजर्स को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: Xiaomi के लेटेस्ट बजट रेंज स्मार्टफोन Redmi 7A को आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ), कंपनी की ऑनलाइन साइट mi.com और शाओमी के होम स्टोर से खरीद सकेंगे। Redmi 7A की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसके साथ कई सारे ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Asus ROG Phone 2 आज होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 48MP कैमरे से है लैस

Redmi 7A कीमत और ऑफर्स

Redmi 7A के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन 200 रुपये की छूट के बाद 5,799 रुपये में हैंडसेट खरीद सकते हैं। वहीं 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है। फोन के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो की ( Reliance Jio ) तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक के साथ 125 जीबी डाटा भी ऑफर किया जा रहा है। अगर ग्राहक आईसीआईसीआई ( ICICI ) बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं, तो उन्हें 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Vodafone ने 205 रुपये और 225 रुपये का नया प्लान किया लॉन्च, हर दिन मिलेगा 4GB डाटा

Redmi 7A स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स

Redmi 7A में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1440 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: आज Realme 3i की पहली फ्लैश सेल, जानिए कीमत व ऑफर्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YcRdRF
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner