F Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू, मिल रहा जबरदस्त ऑफर
-->

23 July 2019

Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू, मिल रहा जबरदस्त ऑफर

नई दिल्ली: Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है, जो 31 जुलाई तक चलेगी। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है और इसकी कीमत 47,990 रुपये रखी गयी है। प्री बुकिंग वाले ग्राहकों को कंपनी वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर देगी। वहीं सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% का कैशबैक मिलेगा। इसकी बिक्री 1 अगस्त से शुरू होगी। इसे रिटेल स्टोर्स, ई शॉप, सैमसंग ओपरा हाउस से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा सभी ई-कॉमर्स वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। Galaxy A80 तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसमें गोस्ट वाइट, फैंटम ब्लैक और ऐंजेल गोल्ड शामिल हैं।

Samsung Galaxy A80 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड पैनल डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन में Qualcomm Snapdragon 730G processor का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई ओएस बेस्ड वन यूआई स्किन पर रन करता है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। फोन माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करता है। पावर के लिए फोन में 3,700mAh बैटरी है जो 25W PD फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें USB Type C भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कहीं आप के भी स्मार्टफोन में Reliance Jio का फर्जी ऐप तो नहीं डाउनलोड, ऐसे करें पता

फोटॉग्रफी के लिए Galaxy A80 में रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो फ्रंट और रियर दोनों में काम करेगा। कैमरा ऊपर की तरफ सबसे पहले स्लाइड होता है और इसके बाद रोटेशन होगा। पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का ह, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड है, जबकि तीसरा 3D डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GploLb
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner