F Redmi 7A आज बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, जानें ऑफर्स
-->

18 July 2019

Redmi 7A आज बिक्री के लिए होगा उपलब्ध, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर चल रहे Big Shopping Days सेल का आखिरी दिन है।इस सेल में ग्राहक स्मार्टफोन्स से लेकर कई सारे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी ने सेल को आकर्षित बनाने के लिए एसबीआई ( SBI ) बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत इसके क्रेडिट कार्ड से खरीदारी के वक्त भुगतान करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा शाओमी ( Xiaomi ) के लेटेस्ट बजट रेंज स्मार्टफोन Redmi 7A को भी आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट Mi.com से खरीदा जा सकता है।

Redmi 7A कीमत और ऑफर्स

Redmi 7A के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन 200 रुपये की छूट के बाद 5,799 रुपये में हैंडसेट खरीद सकते हैं। वहीं 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है। फोन के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% की छूट मिलेगी। इसके अलावा ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का फायदा भी उठा सकते हैं। फोन ब्लू और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi 7A स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स

Redmi 7A में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1440 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32sPOWl
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner