F 855 रुपये में आज Redmi K20 और Redmi K20 Pro खरीदने का मौका, जानिए फीचर्स
-->

12 July 2019

855 रुपये में आज Redmi K20 और Redmi K20 Pro खरीदने का मौका, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली: Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन के लिए आज से Alpha Sale शुरू कर दिया गया है। इस सेल के दौरान आप इन दोनों हैंडसेट को लॉन्चिंग से पहले बुक कर सकते हैं। ग्राहक Mi.com और Flipkart से दोपहर 12 बजे हैंडसेट की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। फोन के बुकिंग के दौरान 855 रुपये का एक टोकन अमाउंट जमा करना होगा। मान लीजिए कि अचानक से Redmi K20 या Redmi K20 Pro स्मार्टफोन खरीदने का मन नहीं करता है तो आपके टोकन अमाउंट को कंपनी द्वारा आपके Mi.com या फिर Flipkart के अकाउंट में रिफंड कर दिया जाएगा। बता दें कि Redmi K20 और Redmi K20 Pro को भारत में 17 जुलाई को पेश किया जाएगा।

Redmi K20 Pro

इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

चीन में फोन को 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत क्रमश: 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये), 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) रखी गयी है। माना जा रहा है कि भारत में इसी के आस-पास ही हैंडसेट की कीमत रखी जाएगी

फोटोग्राफी के लिए बैक में तीन रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/1.75 के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन का वजन 191 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में wifi 802.11AC, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS और NFC सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 19 जुलाई Oppo K3 भारत में होगा लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा मौजूद

Redmi K20

इस हैंडसेट में Redmi K20 Pro जैसे ही फीचर्स है, लेकिन इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6जीबी रैम व 128GBजीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है और इनकी कीमत क्रमश: 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) और 2,099 चीनी युआन (लगभग 21,200 रुपये) रखी गयी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JCLvyV
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner