F पुराने TV के बदले ये कंपनी दे रही नया Smartphone
-->

15 June 2019

पुराने TV के बदले ये कंपनी दे रही नया Smartphone

नई दिल्ली: मोबाइल बनाने वाली कंपनी लावा ने एक खास ऑफर पेश किया है, जिसका नाम ‘थ्रो योर टीवी अवे’ है। इसके तहत आप पुराना CRT टीवी एक्सचेंज करके कंपनी के लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन Z62 को फ्री में अपना बना सकते हैं। बता दें कि लावा ने स्मार्टफोन Lava Z62 को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन को फ्री में पाना चाहते हैं तो इस ऑफर के तहत ग्राहक 18 जून को सुबह 10 बजे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्मार्टफोन मिलेगा।

यह भी पढ़ें- दुनिया का पहला 48MP सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Asus 6Z भारत में 19 जून को होगा लॉन्च

इस ऑफर के तहत जो भी ग्राहक फोन जीतेगा, उसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए जानकारी दे दी जाएगी। Lava Z62 में 6 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है और डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए 2.5D कर्वड ग्लास दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8+5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कॉलिंग सेंसर कैमरा मौजूद है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- JIO नेटवर्क से हैं परेशान तो फोन में ही मौजूद हैं ये 3 सेटिंग जो बढ़ा देगी स्पीड

फोन में जान डालने के लिए 3,380mAh की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। इसकी कीमत 6,060 रुपये है। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए लावा Z61 का अपग्रेड वर्जन Z62 है। कंपनी ने स्मार्टफोन में डेडिकेटेड गूगल एसिस्टेंट बटन दिया है। ग्राहक फोन को मिडनाइट ब्लू और स्पेस ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IOMMT4
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner