F Samsung Galaxy M40 आज फिर होगा सेल के लिए उपलब्ध, Jio-Vodafone-Idea के यूजर्स को मिलेगा फायदा
-->

20 June 2019

Samsung Galaxy M40 आज फिर होगा सेल के लिए उपलब्ध, Jio-Vodafone-Idea के यूजर्स को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: Samsung Galaxy M सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन galaxy m40 को आज फिर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon ) और कंपनी की साइट से खरीद सकते हैं। आज की सेल में ग्राहक स्मार्टफोन की खरीदारी के साथ कई ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।

यह भी पढ़ें: भारत को अमरिका की चेतावनी, Huawei को प्रोडक्ट्स मुहैया कराने पर हो सकती है कार्रवाई

Samsung Galaxy M40 कीमत और ऑफर्स

को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 19,990 रुपये है। स्मार्टफोन को ग्राहक Midnight Blue और Seawater Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। अमेजन से खरीदारी के दौरान अगर आप आईसीआईसीआई ( ICICI ) बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) के यूजर्स 198 या 299 रुपये वाले प्लान पर3,110 रुपये का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही वोडाफोन और आइडिया के यूजर्स को 255 रुपये का रिचार्ज कराने पर 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें: अब भीड़-भाड़ वाले इलाके में भी कोई चोरी नहीं कर पाएगा आपका स्मार्टफोन, जानें कैसे

Samsung Galaxy M40 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Galaxy M40 में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस TFT LCD इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन (2340×1080) पिक्सल का है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Flipkart Mobile Bonanza सेल शुरू, यहां जानें प्रीमियम से लेकर बजट रेंज स्मार्टफोन्स की डिस्काउंट कीमत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RsVTwW
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner