F Samsung Galaxy M40 आज शाम 6 बजे भारत में होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत
-->

11 June 2019

Samsung Galaxy M40 आज शाम 6 बजे भारत में होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

नई दिल्ली: सैमसंग आज भारत में Samsung Galaxy M Series ( सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज ) के नए स्मार्टफोन Galaxy M40 को लॉन्च करने जा रहा है। इसे शाम 6 बजे भारत में पेश किया जाएगा। Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन के पोस्टर और टीजर्स को Amazon India पर लिस्ट किया गया हैं। इस स्मार्टफोन की पहली सेल भी अमेजन इंडिया पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- SAMSUNG SUMMER SALE 2019: 65 फीसदी सस्ता मिल रहा TV, AC और Smartphone

Samsung Galaxy M40 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा और इसका रिजॉलूशन 1080X2340 पिक्सल्स होगा। इसमें Snapdragon 675 SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन Android 9 Pie OS बेस्ड सैमसंग का अपना One UI पर काम करता है। इसके अलावा हैंडसेट में पावर के लिए 3,500mAh की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सोप्रट करती है।

यह भी पढ़ें- Mi Super Sale: Redmi के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जानिए पूरा ऑफर

अगर फोटोग्राफी की बात करें तो इसके बैक में 3 कैमरे दिए गए है। इसका पहला 32 मेगापिक्सल, दूसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कीमत को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि स्मार्टफोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा। Samsung Galaxy M40 की बाजार में सीधी टक्कर Redmi Note 7 Pro और Nokia 7.1 Plus से देखने को मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IwGmYU
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner