F Amazon FAB Phones Fest सेल का आखिरी दिन, जानें प्रिमियम से लेकर बजट रेंज स्मार्टफोन्स की बेस्ट डील
-->

13 June 2019

Amazon FAB Phones Fest सेल का आखिरी दिन, जानें प्रिमियम से लेकर बजट रेंज स्मार्टफोन्स की बेस्ट डील

नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon ) पर चल रहे FAB Phones Fest सेल का आज आखिरी दिन है। इस सेल की शुरुआत 10 जून से हुई थी जो 13 जून यानी आज भर ही चलेगी। ऐसे में आप कंपनी के इस सेल के माध्यम से स्मार्टफोन्स पर मिल रहे 40% तक के डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा भी आप मिल रहे एक्सचेंज ऑफर, टोटल डैमेज प्रोटेक्शन और ईएमआई ऑप्शन का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: BSNL ने नया प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, रोजाना मिल रहा 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस सेल में प्रिमियम स्मार्टफोन्स से लेकर बजट रेंज स्मार्टफोन्स को अच्छी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यहां सबसे बेस्ट डिस्काउंट के साथ oneplus 6t को लिस्ट किया गया है। इसके 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के साथ 31,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा iphone XR और iPhone X को भी पहले से सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इनकी शुरुआती कीमत क्रमश: 58,999 और 67,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Nubia Red Magic 3 के इस वेरिएंट की कीमत का हुआ खुलासा, 17 जून को होगा भारत में लॉन्च

बजट रेंज स्मार्टफोन्स की बात करें तो यहां Redmi 6A , Redmi 7, Samsung Galaxy M10 , Redmi 6, Honor 8X, Vivo Y91i, Oppo A5S, Honor 8C, Honor 9N, Xolo ZX और Honor 10 Lite स्मार्टफोन्स को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इनकी कीमत क्रमश: 6,499, 7,999, 7,990, 7,499, 12,999, 7,990, 9,990, 8,999, 8,999, 10,499और 9,999 रुपये है। स्मार्टफोन्स के अलावा भी आप पावर बैंक को भी अच्छी डील के तहत खरीद सकते हैं। साथ ही मोबाइल फोन के कवर पर भी 70% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Oppo A1k और Oppo A5s की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया दाम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IIqsuv
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner