F Redmi Y3 कल होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, Airtel के यूजर्स को मिलेगा फायदा
-->

13 May 2019

Redmi Y3 कल होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, Airtel के यूजर्स को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: redmi y2 के अपग्रेड स्मार्टफोन Y3 को 14 मई यानी कल सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन ( Amazon ) से कल दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। Y3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। तो आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में।

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Shopping Days सेल में मिलेगा इन स्मार्टफोन्स को काफी सस्ते में खरीदने का मौका

Xiaomi Redmi Y3 कीमत और ऑफर्स

यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट के साथ आता है। इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गयी है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एयरटेल की ओर से 1120GB 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को प्राइम ब्लैक, बोल्ड रेड और एलीगेंट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Airtel ने लंबी वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया 597 रुपये का प्लान, मिलेगा 10GB डाटा, कॉलिंग और SMS का फायदा

Xiaomi Redmi Y3 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले दी गयी है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: SmartPhone के स्टोरेज भरने से हैं परेशान तो जरूर अपनाएं ये आसान तरीका



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VjXZzw
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner