F कल Realme 3 Pro की सेल, 4GB रैम पर मिलेगा 4000 का डिस्काउंट
-->

02 May 2019

कल Realme 3 Pro की सेल, 4GB रैम पर मिलेगा 4000 का डिस्काउंट

नई दिल्ली: realme 3 pro को कल यानी 3 अप्रैल को एक बार फिर फ्लैश सेल के लिए लगाया जा रहा है। इसके पहले सेल का आयोजन 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे किया गया था, जहां फोन चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया, जिसे देखते हुए कंपनी ने शाम 4 बजे फिर दूसरे फ्लैश सेल का आयोजन किया था। कंपनी ने दावा किया है कि पहले सेल के दौरान फोन के 1.7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचे गए हैं।

यह भी पढ़ें- कल Redmi Y3 खरीदने का मौका, 1,120GB 4G डेटा मिलेगा फ्री

ग्राहक Realme 3 Pro स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। Realme 3 Pro के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये लेकिन Flipkart सेल में इस फोन को 10,990 रुपये में बेचा जाएगा। 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये में सेल किया जाएगा जबकि इसकी कीमत 15,999 रुपये है। वहीं 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,990 रुपये में सेल किया जाएगा, जबकि इसकी असल कीमत 16,999 रुपये रखी गयी है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए बैक में दो कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल, दूसरा f/2.5 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। ग्राहक फोन को पर्पल, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। पावर के लिए 4,045 mAh की बैटरी दी गयी है, जो VOOC 3.0 चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल नंबर बताएं बिना किसी को भी करें कॉल या मैसेज, फॉलो करें ये स्टेप

Realme 3 Pro में 6.3 इंच की ड्यूड्रॉप फुल डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2340X1080 पिक्सल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8% है। स्क्रीन प्रटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन Color OS 6.0 पर काम करता है, जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हैडफोन जैक और micro USB जैस फीचर्स शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2V7MIqC
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner