F Realme 3 Pro की कल दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल, जानिए कीमत व फीचर्स
-->

17 May 2019

Realme 3 Pro की कल दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: Realme 3 Pro को अगर अभी तक खरीदने से चुक गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी अपने इस हैंडसेट को एक बार फिर कल यानी 18 मई को फिर से फ्लैश सेल लगाया जाएगा। रियलमी 3 प्रो स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर ( Realme.com ) से खरीद सकते हैं।

realme 3 pro के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गयी है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 48MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ Asus ZenFone 6 लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर

फोटोग्राफी के लिए बैक में दो कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल, दूसरा f/2.5 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। ग्राहक फोन को पर्पल, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। पावर के लिए 4,045 mAh की बैटरी दी गयी है, जो VOOC 3.0 चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme 3 Pro में 6.3 इंच की ड्यूड्रॉप फुल डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2340X1080 पिक्सल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8% है। स्क्रीन प्रटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन Color OS 6.0 पर काम करता है, जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हैडफोन जैक और micro USB जैस फीचर्स शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HodyCe
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner