F 4,000mah के साथ Redmi 7A स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए फीचर्स
-->

24 May 2019

4,000mah के साथ Redmi 7A स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली: Redmi 7A को चीन की एक साइट पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट किया गया है। यहां फोन से जुड़े फीचर्स के बारे में खुलासा किया गया है। बता दें कि ये हैंडसेट Redmi 6A का अपग्रेड वर्जन है और इसमें 4,000mah की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा दिया गया है। ग्राहकों को फोन ब्लू और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी 28 मई को होने वाले इवेंट में अधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन को पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें- 280 रुपये की कीमत में Airtel Digital TV के 6 नए प्लान लॉन्च, 1 साल की मिलेगी वैधता

अगर Redmi 7A के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज्योलूशन (720x1440 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल कंपनी की तरफ से रैम और इंटरनल मेमोरी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इस बात की जानकारी जरूर दी गयी है कि एसडी कार्ड की मदद से मेमोरी को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jio, Airtel और Vodafone का बेस्ट प्लान, कीमत 200 रुपये से कम, सबकुछ मिलेगा फ्री

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एक कैमरा दिया गया है, जो डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का है और वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे बेदतरीन फीचर्स दिए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2X2B9y3
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner