F 17 मई से ऑफलाइन बिकेगा Huawei P30 Lite, जानिए कीमत और ऑफर्स
-->

14 May 2019

17 मई से ऑफलाइन बिकेगा Huawei P30 Lite, जानिए कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली: Huawei P30 Lite को 17 मई से भारत में ऑफलाइल बेचा जाएगा। इस हैंडसेट को ग्राहक क्रोमा स्टोर से खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन की बाजार में सीधी टक्कर Samsung Galaxy A50 से देखने को मिल रही है। क्योंकि इन दोनों ही फोन के ज्यादातर फीचर्स एक-दूसरे से मिल रहे हैं। ऑफर की बात करें तो ऑफलाइन हैंडसेट की खरीद पर ग्राहकों को 2.2GB हाई-स्पीड डाटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अगर आपने प्री-बुकिंग करा रखी है तो Boat Rocker 255 का ईयरफोन फ्री में मिलेगा, जिसकी कीमत 2,990 रुपये है।

यह भी पढ़ें- पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ Huawei Y9 Prime (2019) लॉन्च, जानिए कीमत

कीमत

Huawei P30 Lite के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये रखी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। इस फोन को ग्राहक Midnight Black और Peacock Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Realme 3 Pro के Lightning Purple कलर वेरिएंट की आज रात 12 बजे सेल, जानिए कीमत

फीचर्स

Huawei P30 Lite के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.15 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और फोन EMUI 9.0.1 पर काम करता है, जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। इस स्मार्टफोन में Kirin 710 SoC का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए फोन में 3,340mAh की बैटरी दी गयी है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ Realme X कल होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

कैमरा

Huawei P30 Lite में फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें से पहला 24MP मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इन कैमरों की खासियत है कि इसमें 50X जूम दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HnCyZn
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner