F Xiaomi Redmi Go कल होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स
-->

07 April 2019

Xiaomi Redmi Go कल होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स

यह भी पढ़ें: Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन redmi go को 8 अप्रैल यानी कल सेल के लिए फिर से उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को ग्राहक फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑनलाइन साइट mi.com से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन को ग्राहक ऑफलाइन शाओमी के होम स्टोर से भी खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने इस हैंडसेट को 19 मार्च को भारत में लॉन्च किया है।

Xiaomi Redmi Go कीमत और ऑफर्स

Redmi Go की कीमत भारत में 4,499 रुपये है। कल की सेल में ग्राहक फोन के साथ मिल रहे कई ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं। अगर ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदारी के दौरान एक्सिस ( Axis ) बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा mi.com से खरीदने पर जियो यूजर्स को 100 जीबी डाटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही इस फोन को मात्र 150 रुपये शुरुआती ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Redmi Go स्पेसिफिकेशंस

Redmi Go के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच HD डिस्प्ले है और इसका रेज्यूलेशन (720×1280 पिक्सल) है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) ओएस पर काम करता है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 425 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 1GB रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

Xiaomi Redmi Go कैमरा

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैंक में LED Flash के साथ 8 मेगापिक्सल का कमैरा दिया गया है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट और एसडी स्लॉट दिया गया है जो 4G VoLTE को स्पोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ v4.1, FM रेडियो, माइक्रो USB पोर्ट, GPS, WIFI, और 3.5MM ऑडियो जैक समेत कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Xiaomi Mi A2 की कीमत में हुई कटौती, यहां जानें नया दाम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2YWhtgo
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner