F Xiaomi Poco F1 स्मार्टफोन को आज मात्र 1 रुपये में खरीदने का मौका, इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा डिस्काउंट
-->

05 April 2019

Xiaomi Poco F1 स्मार्टफोन को आज मात्र 1 रुपये में खरीदने का मौका, इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा डिस्काउंट

नई दिल्ली: चीन की इलैक्ट्रॉनिक कंपनी Xiaomi के Mi Fan Festival 2019 सेल का आज दूसरा दिन है। इस सेल कि शुरुआत 4 अप्रैल से हुई है, जो 6 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक शाओमी के स्मार्टफोन्स से लेकर कई सारे अन्य प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर ग्राहक खरीदारी के दौरान एडीएफसी ( HDFC ) बैंक के कार्ड से भुगतान या ईएमआई कराते हैं, तो उन्हें 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Netflix भारत में लॉन्च करने जा रहा अब तक का सबसे सस्ता प्लान, ऐसे मिलेगा आपको फायदा

तीन दोनों कि इस सेल में कंपनी ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Mi Flash Sale और Mystery Box सेल का भी आयोजन किया है। Mi Flash Sale को हर दिन दोपहर 2 बजे आयोजित किया जा रहा है, जहां मात्र 1 रुपये में कंपनी की कोई डिवाइस खरीदने का मौका मिलेगा। आज कि सेल के दौरान ग्राहक सिर्फ 1 रुपये में xiaomi poco f1 और Home Security Camera Basic 1080p White को खरीद सकते हैं। इस सेल का फायदा ग्राहक Mi.com, Mi Home, Mi Store और कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन पार्टनर्स से उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Facebook डाटा लीक, अमेज़न क्लाउड सर्वर पर करीब 54 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ सार्वजनिक

इस सेल के दौरान Mi LED TV 4 Pro 55 को 9,000 रुपये कि छूट के साथ 45,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस टीवी को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से 2,165 रुपये महीने शुरुआती ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पावर बैंक, स्पीकर और स्मार्ट वॉच पर भी छूट दी जा रही है। इस सेल के दौरान ग्राहक Redmi 6A , Redmi 6 Pro, Mi A2, redmi y2 और Redmi Note 5 Pro पर मिल रही अच्छी छूट का फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone XR की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें ऑफर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CYtyIS
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner