F Samsung Galaxy A30 का रेड कलर वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
-->

02 April 2019

Samsung Galaxy A30 का रेड कलर वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: Samsung ने पिछले महीने ही अपने A सीरीज में Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इनमें Galaxy A30 को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। अब कंपनी ने इसके रेड कलर वेरिएंट को भी भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आता है।

यह भी पढ़ें: Vodafone ऑफर: यूजर्स को मुफ्त में मिल रहा 4GB डाटा, ऐसे उठाएं 4G सर्विस का फायदा

Samsung Galaxy A30 कीमत

Samsung Galaxy A30 के रेड कलर वेरिएंट की कीमत दूसरे वेरिएंट की तरह ही भारत में 16,990 रुपये रखी गई है। ग्राहक इस वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और Reliance Digital से खरीद सकेंगे। कंपनी के A सीरीज के डिवाइस को ऑफलाइन स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि Galaxy A30 के रेड कलर वेरिएंट को कब तक ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M30 को आज दोपहर 12 बजे से खरीदने का मौका, जियो के यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

Samsung Galaxy A30 के स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080x2340 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। कंपनी ने फोन को 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑक्टाकोर प्रोसेसर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Realme 3 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CJLaIf
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner