F Realme 3 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स
-->

02 April 2019

Realme 3 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली: बजट रेंज स्मार्टफोन बनानाे वाली चीन की कंपनी Realme के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 3 को आज फिर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस हैंडसेट को आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। आज की सेल में इस डिवाइस के साथ कई ऑफर्स भी पेश किए जाएंगे, जिसका पूरा फायदा ग्राहक उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M30 को आज दोपहर 12 बजे से खरीदने का मौका, जियो के यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

Realme 3 कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने Realme 3 को पिछले महीने की शुरुआत में दो वेरिएंट के साथ पेश किया था। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट वाले स्मार्टफोन पर 8,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर ग्राहक खरीदारी के दौरान एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 5% कैशबैक का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Pan Card को Aadhaar से लिंक कराने की समय सीमा बढ़ी, यह है आखिरी तारीख

Realme 3 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Realme 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉलूशन 1520x720 पिक्सल है। फोन एंड्रॉयड पाई बेस्ड Color 6.0 OS पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो फोन के रियर बॉडी पर डायमंड कट मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OHwEp1
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner