F भारत में Realme 2 Pro की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया दाम
-->

05 April 2019

भारत में Realme 2 Pro की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया दाम

नई दिल्ली: Realme 2 Pro को भारत में पिछले साल13,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉ़न्च किया गया था। यह कीमत स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इस फोन की कीमत में सबसे पहले 1,000 रुपये की कटौती गई थी, जिसके बाद इसे 12,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा था। अब कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत में दोबारा 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। मतलब की अब इस हैंडसेट को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

realme 2 pro के तीनों वेरिएंट में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके 4 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब कटौती के बाद 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके सबसे महंगे 8 रैम और128 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 15,990 रुपये हो गई है।

Realme 2 Pro में 6.3-इंच फुल-HD+ IPS LCD स्क्रीन दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इसमें वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। Realme 2 Pro में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉइड 8.1 Oreo के साथ Oppo ColorOS पर चलता है। इस फोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को बढ़ा सकते हैं। फोन में दो सिम यूज कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Realme 2 Pro के बैक में दो कैमरे दिए गए है, जिसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Airtel ऑफर: यूजर्स को मिल रहा अतिरिक्त 1000GB डाटा और मुफ्त में ये बड़ी सुविधा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2uJR7jW
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner