F Netflix ने भारत में अब तक का सबसे सस्ता प्लान किया लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
-->

04 April 2019

Netflix ने भारत में अब तक का सबसे सस्ता प्लान किया लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix ने भारत में अब तक का सबसे सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस प्लान की कीमत 250 रुपये है। आपको बता दें पिछले कई दिनों से इस सस्ते प्लान को लेकर टेस्टिंग चल रही थी, जिसे अब आखिर कार पेश कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स के इस कदम से दूसरे वीडियो कंटेंट उपलब्ध कराने वाली कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है। क्योंकि भारत में नेटफ्लिक्स के कंटेंट को पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन इसके प्लान की कीमत सबसे ज्यादा होनी की वजह से कई लोग इसका सब्सक्रिप्शन लेने से बचते थें।

Netflix के मौजूदा प्लान्स:

Netflix मंथली प्लान कीमत 500 रुपये बेसिक 650 रुपये स्टेंडर्ड 800 रुपये प्रीमियम 250 रुपये

आपको बता दें अब तक नेटफ्लिक्स के पास 500 रुपये बेसिक, 650 रुपये स्टेंडर्ड और 800 रुपये प्रीमियम वाले प्लान मौजूद थे। अब इनमें 250 रुपये वाला मंथली मोबाइल प्लान भी जुड़ गया है। इस सस्ते प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स सिर्फ एक स्क्रीन का ही लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा इस प्लान में HD और UHD रिजोल्यूशन का भी फायदा नहीं मिलेगा। ध्यान रहे 250 रुपये वाले प्लान को सिर्फ मोबाइल और टैबलेट में ही इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिसमें यूजर्स को केवल SD कंटेंट का ही फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Facebook डाटा लीक, अमेज़न क्लाउड सर्वर पर करीब 54 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ सार्वजनिक

नेटफ्लिक्स के अलावा भी भारत में वीडियो कंटेंट मुहैया कराने वाली कंपनियां जैसे अमेज़न प्राइम, ZEE5, ALT Balaji और Hotstar मौजूद हैं। ऐसे में दूसरे कंपनियों के साथ नेटफ्लिक्स के इस सस्ते प्लान की तुलना करें तो अभी भी इसका प्लान दूसरी कंपनियों के प्लान्स से ज्यादा महंगा है। इनमें अमेजन प्राइम का मंथली प्लान 129 रुपये, ZEE5 का मंथली प्लान 99 रुपये, ALTBalaji के 3 महीने के सब्सक्रिप्शन वाला प्लान 100 रुपये और 12 महीने वाले प्लान की कीमत 300 रुपये है और Hotstar का मंथली प्लान 199 रुपये का है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KfBb3k
via IFTTT
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner