F ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor 20i, जानें कीमत और फीचर्स
-->

17 April 2019

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor 20i, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: Honor ने चीन में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन honor 20i को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया गया है। रिपोर्ट की माने तो इस हैंडसेट को Honor 20 Lite के नाम से ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। भारत में स्मार्टफोन को कब तक पेश किया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: Oppo के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट और शानदार ऑफर्स, ऐसे उठाएंं फायदा

यह भी पढ़ें: मात्र 240 रुपये में मिल रहा Vivo का ये 18,990 रुपये वाला जबरदस्त स्मार्टफोन, यहां जानें सबकुछ

Honor 20i कीमत

Honor 20i को चार वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 युआन करीब (16,590 रुपये) है। इसके दूसरे वेरिएंट 4 जीबी रैम व128 जीबी स्टोरेज की कीमत भी 1,599 युआन करीब (16,590 रुपये) है। जबकि तीसरे वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,899 युआन करीब (19,700 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,899 युआन करीब (19,700 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा।

यह भी पढ़ें: भारत में 4 कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A70, जानें कीमत

Honor 20i स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

स्मार्टफोन में 6.21 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90% से ज्यादा है। फोन में Kirin 710 chipset दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट ( AI ) बेस्ड ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 24 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को 3400 एमएएच की बैटरी पावर देने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें: Apple और Qualcomm के साझेदारी के बाद 5G स्मार्टफोन कारोबार से बाहर निकला Intel

यह भी पढ़ें: सोलर एनर्जी पर चलता है ये AC, पूरे दिन चलाने पर भी नहीं आएगा बिजली का बिल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VQiWD9
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner