नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लेनोवो अपने नए हैंडसेट Lenovo Z6 Pro को 23 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है। इसकी लॉन्चिंग इवेंट बीजिंग में आयोजित की गयी है, लेकिन कंपनी की तरफ से Lenovo Z6 Pro के लॉन्चिंग इवेंट को लेकर कुछ साफ नहीं कहा गया है। स्मार्टफोम में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है । इतना ही नहीं ये दुनिया का पहला 100 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्ट की माने तो ये स्मार्टफोन 5G मॉडम और UD फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आ सकता है। ये फोन पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए Lenovo Z5 Pro का अपग्रेड वर्जन है।
यह भी पढ़ें- 6GB रैम और 48MP कैमरे वाले Redmi Note 7 Pro की कल होगी सेल, जानें ऑफर्स
Lenovo Z6 Pro के ज्यादा फीचर्स की जानकारी नहीं मिल पायी है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है और 12GB रैम व 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। बता दें कि इससे पहले इस फोन को मार्च में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन किसी वजह से इसकी लॉन्चिंग को अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन की बिक्री जून मे शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- चंद मिनटों में बैंक जाए बिना मिलेगा लाखों का लोन, केंद्र सरकार के इस ऐप को करें डाउनलोड
Lenovo Z5 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास पैनल दिया गया है। इस फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। फोटोग्राफी के लिए रियर में एलईडी फ्लैश और एफ/1.8 अपर्चर के साथ डुअल कैमरा दिया है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 24 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में ब्यूटी मोड व एफ/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद हैं। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2uWIvXg