F ज्यादा सुरक्षित हुआ Whatsapp, फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ डार्क मोड फीचर लॉन्च !
-->

28 March 2019

ज्यादा सुरक्षित हुआ Whatsapp, फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ डार्क मोड फीचर लॉन्च !

नई दिल्ली: WhatsApp ने अपने एंड्रॉयड बीटा ऐप को नए वर्जन 2.19.82 पर अपडेट कर दिया है। इसके साथ ही WhatsApp Dark Mode (व्हाट्सऐप डार्क मोड) का पहला लुक भी सामने आया है। इससे अंदाजा लाया जा सकता है कि इस फीचर को Whatsapp जल्द ही पेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Poco F1 को कम कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका, जानिए ऑफर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Whatsapp ने डार्क मोड को सिर्फ सेटिंग्स से ऐड किया है। साथ ही खबर है कि व्हाट्सऐप ? डार्क मोड फीचर अन्य ऐप की तरह पूरी तरह ब्लैक नहीं होगी, बल्कि ग्रे कलर में पेश किया जाएगा। लेकिन अगर एंड्रॉयड डार्क मोड की तुलना आईओएस डार्क मोड से करेंगे तो ये ओएलईडी फ्रेंडली नहीं है। बता दें कि इस फीचर पर पिछले साल से काम किया जा रहा है। वहीं कंपनी की तरफ से अभी तक इसके लॉन्चिंग तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

 

whatsapp

इसके अलावा Whatsapp में Fingerprint Authentication फीचर पर भी कंपनी काम कर रही है। इस फीचर को आप अपनी मर्जी से क्टिवेट और डिएक्टिवेट कर सकते हैं। इसे एक्टिवेट करने के लिए Settings में जाएं फिर Account में Privacy को सेलेक्ट करके इसमें अपने फिंगरप्रिंट को रजिस्टर करें। इसके दौरान आप से पूछा जाएगा कि Whatsapp को कितनी देर बाद लॉक करना चाहते हैं, यहां आपको तुरंत, 1 मिनट, 10 मिनट और 30 मिनट के लॉक ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें से आपको एक ऑप्शन सेलेकट करना है। बता दें, आईफोन यूजर्स को पहले ही फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन का फीचर मिल रहा है। आने वाले समय में यूजर्स को फेस आईडी से ऐप अनलॉक करने का ऑप्शन भी मिलता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V4K80I
via IFTTT
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner