नई दिल्ली: Samsung के Galaxy M10 स्मार्टफोन के बाद अब galaxy m20 को भी आज से ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया दिया गया है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। इससे पहले कंपनी Galaxy M20 को केवल फ्लैश सेल के जरिए ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही थी। कंपनी ने अपने M सीरीज में आने वाले बजट रेंज स्मार्टफोन Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 को इसी साल भारत में लॉन्च किया है।
Samsung Galaxy M20 कीमत
Galaxy M20 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,990 रुपये है और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को 12,990 में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से ओपन सेल के तहत खरीदा जा सकता है। मतलब अब ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए किसी फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर ग्राहक चाहें तो फोन को 611 रुपये नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M20 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जो (1080X2340) पिक्सल रेज्यूलेशन के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और जी71 जीपीयू के साथ आता है। Galaxy M20 भी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें 32 और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 और 5 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मैगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए इसमें 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HBt1zH