F OnePlus 7 के कई फीचर्स हुए लीक, स्मार्टफोन में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा
-->

05 March 2019

OnePlus 7 के कई फीचर्स हुए लीक, स्मार्टफोन में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

नई दिल्ली: प्रीमियम सेगमेंट स्मार्टफोन्स में OnePlus को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कंपनी के OnePlus 6 स्मार्टफोन की बिक्री भी भारतीय मार्केट में काफी ज्यादा हुई है। वहीं, अभी कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T को भी काफी यूजर्स पसंद कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि कंपनी के अगले हैंडसेट OnePlus 7 को 5G वेरिएंट के साथ मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2019 में पेश किया जाएगा। लेकिन यहां कंपनी ने सिर्फ अपने 5G डिवाइस का प्रोटोटाइप ही शो किया। ख़बरों की माने तो OnePlus 7 को इस साल के दूसरे क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 7 की लॉन्चिंग से पहले ही इसके कई फीचर्स की जानकारी लीक के जरिए सामने आई है। रिपोर्ट की माने तो इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कि OnePlus 6T की तरह ही इन डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। डिजाइन की बात करें तो फोन का बैक ग्लास डिजाइन वाला होगा। फोन के दाई ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया जा सकता है। इस फोन में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा जो बॉटम स्पीकर के साथ होगा। स्मार्टफोन क्वाल-कॉम 7nm स्नैपड्रैगन 855 SoC प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें से एक कैमरा 48 मेगापिक्सल वाला हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में पॉप-अप कैमरा दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह डिवाइस फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आएगा। लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन स्लीक डिजाइन के साथ आ सकता है। वहीं, रिपोर्ट है कि फोन की कई तस्वीरें भी लीक के जरिए जल्द ही सामने आएंगी। फोन में USB टाइपC पोस्ट और 3.5 ऑडियो जैक होगा। हालांकि कंपनी की तरफ से फोन को लेकर अभी कोई भी ऑफिश्यल जानाकरी नहीं दी गई है कि इस डिवाइस को कब तक लॉन्च किया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TnUuLx
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner