F OnePlus 6T से सस्ता होगा OnePlus 7, लॉन्चिंग से पहले कीमत हुई लीक
-->

09 March 2019

OnePlus 6T से सस्ता होगा OnePlus 7, लॉन्चिंग से पहले कीमत हुई लीक

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus इस साल अपने 5G स्मार्टफोन OnePlus 7 को लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन इसकी लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। वहीं लीक हो रही खबरों के मुताबिक इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- Vodafone यूजर्स को मिलेगा 1 साल का फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन और हर दिन 2GB डेटा

अगर OnePlus 7 की कीमत की बात करें तो खबर है कि इस फोन को oneplus 6t से कम कीमत में पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन OnePlus 7 को ई-कॉमर्स वेबसाइट गिजटॉप पर स्पॉट किया गया है जहां इसकी कीमत को 569 डॉलर में लिस्ट किया गया है यानी भारत में इसकी कीमत करीब 40,000 रुपये रखी जा सकती है।

OnePlus 7 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो माना जा रहा है कि OnePlus 7 में NM क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SOC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा खबर है कि इसके बेस वेरिएंट को 8 जीबी रैम और टॉप वेरिएंट को 12GB में उतारा जाेगा। वहीं इन दोनों वेरिएंट के साथ 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है। पावर के लिए 4,150 mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स ऐंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें- जूते में मिलने वाले इन पैकेट्स से ठीक होता है लाखों का Mobile, जानें कैसे करें ठीक

फोटोग्राफी की बात करें तो इसके रियर में तीन कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा 20 मेगापिक्सल और तीसरा 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XNuEjp
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner