नई दिल्ली: होली पर अपने यूजर्स को तोहफा देने के लिए मुकेश अंबानी ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को जल्द ही शुरू करने जा रही है और इसके लिए कंपनी ने अपने सभी ब्रॉडबैंड प्लान भी तैयार कर लिए हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से प्लान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी अपने जियो सर्विस की तरह ही शुरुआत के तीन महीने गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को फ्री में उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें- Youtube ने Free में शुरू की 2 नई सर्विस, अब Video देखते समय नहीं दिखेगा ऐड
लॉन्चिंग से पहले लीक हो रही खबरों की मानें तो कंपनी अपने यूजर्स को प्री-व्यू ऑफर के तहत 90 दिनों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और हर महीने 100GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही जियो के प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलेगा। गौरतलब है कि जियो गीगाफाइबर सर्विस के लिए फिलहाल कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं ले रही है, लेकिन ग्राहकों को सिक्योरिटी के लिए 4,500 रुपये देने जमा करने होंगे, जिसे कंपनी बाद में लौटा देगी।
यह भी पढ़ें- Realme 3 की पहली सेल में बिके 2.1 लाख यूनिट्स, 19 मार्च को दूसरी फ्लैश सेल
हालांकि इसके लिए 4,500 रुपये का पेमेंट अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, जियो मनी या फिर पेटीएम से करना होगा, जिसे कंपनी 90 दिनों तक गीगाफाइबर सर्विस के इस्तेमाल के बाद वापस कर देगी।बता दें कि इसके लिए आपको घर पर इंस्टॉल सभी डिवाइसेज को कंपनी को लौटाना होगा। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपको पैसा वापस नहीं किया जाएगा। फिलहाल गीगाफाइबर सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TKMqEF
via IFTTT