F Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ Vivo Y91i स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 7,990 रुपये
-->

19 March 2019

Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ Vivo Y91i स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 7,990 रुपये

नई दिल्ली: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Vivo ने भारत में अपने VivoY91i को हाल में ही लॉन्च किया था। अब इस स्मार्टफोन को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ग्राहक इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। बजट रेंज में आने वाले इस स्मार्टफोन में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले, वॉटरड्रॉप नॉच और डुअल रियर कैमरे जैसे फीचर दिए गए हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 4030mAh की बड़ी बैटरी है।

यह भी पढ़ें: अब 21 मार्च को सेल के लिए उपलब्ध होगा Samsung Galaxy M30, जानें फीचर्स और ऑफर्स

Vivo Y91i कीमत और ऑफर्स

Vivo Y91i के कीमत की बात करें तो इसके 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये है, जबकि 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,490 रुपये है। ग्राहक चाहें तो इस हैंडसेट को 1,332 रुपये की ईएमआई ऑप्शन पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन पर 7850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही अगर ग्राहक एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 5% की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Apple ने नए iPad Air और iPad mini को किया लॉन्च, 3 मिनट में जानें सबकुछ

Vivo Y91i स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Vivo Y91i के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में एफ/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फ्रंट में एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4030 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोन का वज़न 163.5 ग्राम का है।

यह भी पढ़ें: 31 मार्च को होगी Amazon क्विज के विनर की घोषणा, जितने वाले को मिलेगा ये 48MP कैमरे वाला स्मार्टफोन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UHyys4
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner