नई दिल्ली: होली एक ऐसा त्योहार है जो रंग और पानी के बिना बेरंग है। लेकिन इस बीच अपने महंगे स्मार्टफोन का भी ध्यान रखना जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि होली के रंग में हम इतना डूब जाते हैं कि अपने फोन को ही भूल जाते हैं। ऐसे में आपका पसंदीदा स्मार्टफोन खराब हो जाता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को पहले से ही सुरक्षित रख सकते हैं और खराब होने से बचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Xiaomi का नया स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, कीमत मात्र 3,499 रुपये
- होली खेलने के दौरान अपने साथ जिपलॉक बैग का इस्तेमाल करें ताकि अपने स्मार्टफोन को पानी और रंगों से बचा सकें। बता दें कि बाजार में हर साइज के जिपलॉक बैग मिलते हैं।
- होली में पानी वाले रंग का खूब इस्तेमाल किया जाता है और ऐसे में कई बार आपके स्मार्टफोन में पानी चला जाता है। इससे बचने के लिए फोन में वॉटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल करें और पानी अंदर जाने से बचा सकें।
- प्रोटेक्टिव स्लीव का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते ही होंगे। अगर आपने अभी तक इसे अपने फोन में नहीं लगाया है तो आज ही लगवा लें क्योंकि इसकी मदद से आप अपने फोन को धूल, मिट्टी और स्क्रैच से बचा सकते हैं। फोन गिरने पर भी प्रोटेक्टिव स्लीक उसे सुरक्षित रखेगा।
- होली के दिन फोन से बात करने के लिए ब्लूटूथ हेडफोन का इस्तेमाल करें और फोन को अपनी जेब में रखें। ताकि आपके ऊपर पानी फेंके जाने पर उसे बचाया जा सकें।
- इसके अलावा अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो उसका इस्तेमाल करें ताकि नए फोन को सुरक्षित रख सकें।
- कई बार ऐसा होता है कि फोन पर पानी वाला रंग चला जाता है तो ऐसे में उसे तुरंत खोलकर साफ करें और फिर चावल में 4-5 घंटे के लिए रख दें या फिर हेयर ड्रायर से उसे सुखाएं, जिससे की उसकी नमी खत्म हो जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TecVhy