F Amazon पर FAB Phones Fest सेल की शुरुआत, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट के साथ शानदार ऑफर्स
-->

05 March 2019

Amazon पर FAB Phones Fest सेल की शुरुआत, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट के साथ शानदार ऑफर्स

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर FAB Phones Fest सेल का आयोजन किया गया है। इस सेल की शुरुआत 5 मार्च यानी आज से हो गई है, जो 7 मार्च तक चलेगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है। यहां स्मार्टफोन्स पर 40% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर ग्राहक खरीदारी के दौरान एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें इंस्टेंट 5% की छूट दी जाएगी। साथ ही सेल के लिए उपलब्ध डिवाइस पर नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और टोटल डैमेज प्रोटेक्शन जैसे ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकता है।

अगर आप कोई बजट स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो यहां redmi y2 , Honor 8X, Honor 8C, Redmi Note 5 Pro, Mi A2, Realme U1 , Redmi 6 Pro, Redmi 6A को पहले से काफी सस्ते कीमत में खरीद सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स कि डिस्काउंट कीमत क्रमश: 7,999, 14,499, 9,999, 10,999, 11,999, 9,999, 8,999 और 5,999 रुपये है। इसके अलावा कई स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया गया है। यहां OnePlus 6T पर 13,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। फोन की कीमत 37,999 रुपये है, जिसे ग्राहक 1,789 रुपये शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। साथ ही oppo r17 और honor view 20 पर भी एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy Note 8 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन पर 11,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर पेश किया गया है। ग्राहक इस हैंडसेट को 1,882 रुपये शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। प्रीमियम स्मार्टफोन्स को भी कंपनी ने छूट के साथ उपलब्ध कराया है। इनमें huawei mate 20 pro , iPhone X और Oppo R17 शामिल हैं। स्मार्टफोन्स के अलावा इस सेल में ग्राहक मोबाइल एक्सेसरीज पर भी मिल रहे डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C4x3wB
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner