F 2 अप्रैल को Realme 3 की फ्लैश सेल, 5,300 रुपये का मिलेगा बेनेफिट
-->

29 March 2019

2 अप्रैल को Realme 3 की फ्लैश सेल, 5,300 रुपये का मिलेगा बेनेफिट

नई दिल्ली: अगर Realme 3 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो 2 अप्रैल को इस फोन के फ्लैश सेल का आयोजन किया जा रहा है। इस हैंडसेट को ग्राहक दोपहर 12 बजे से Flipkart और रियलमी के ऑनलाइन साइट से खरीद सकते हैं। जल्द ही देशभर में ऑफलाइन स्टोर्स पर भी फोन को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 3,834 रुपये में मिल रहा है 45,000 वाला AC, मिलेगी 1 साल की वारंटी

यह भी पढ़ें- Microsoft Windows 7 होने जा रहा बंद, आज ही सिस्टम करें अपडेट

फोन के 3GB रैम व 32GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये रखी गयी है। फोन पर कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर ग्राहक HDFC Bank के कार्ड और EMI पर यह फोन खरीदने पर 500 रुपये का तुरंत डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart से फोन खरीदने पर Jio की तरफ से 5,300 रुपये का बेनेफिट मिलेगा। वहीं Realme.com में MobiKwik पर ग्राहकों को 20 फीसदी का सुपरकैश दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Vivo V15 और V15 Pro में कितना है अंतर, खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू

Realme 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉलूशन 1520x720 पिक्सल है। फोन Android Pie बेस्ड Color 6.0 OS पर काम करता है। इस हैंडसेट में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।डिजाइन की बात करें तो फोन के रियर बॉडी पर डायमंड कट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YxNiMt
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner