F रेंज रोवर से महंगा है ये स्मार्टफोन, खरीदने से पहले मुकेश अंबानी को भी पड़ेगा सोचना
-->

19 February 2019

रेंज रोवर से महंगा है ये स्मार्टफोन, खरीदने से पहले मुकेश अंबानी को भी पड़ेगा सोचना

नई दिल्ली: हर दिन नए-नए स्मार्टफोन दुनियाभर में लॉन्च हो रहे हैं, जिसकी कीमत 1000 रुपये से लेकर करोड़ों में है, जिसे हीरे-गोल्ड से बनाया जाता है और इन महंगे स्मार्टफोन को दुनिया के चुनिंदे लोग ही इस्तेमाल करते हैं। यहां तक की भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी ये हैंडसेट यूज करने से पहले सोचते हैं। तो चलिए आज इन्ही स्मार्टफोन के नाम और कीमत आपको बताएंगे जो दुनिया में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- आपके मोबाइल की RAM है कम तो न हो परेशान, घर बैठे 2 मिनट में ऐसे बढ़ाएं

  • वेर्टू सिग्नेचर डायमंड स्मार्टफोन को वेर्टू कंपनी ने बनाया है। यह कंपनी अपने लक्जरी फोनों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह फोन प्लेटिनम से बना है, जो बिना मशीन के इस्तेमाल से बना है। इसमें हीरे लगाए गए हैं और इसके 200 मॉडल ही बाजार में उतारे गए हैं। इसकी कीमत 58,65,067.72 रुपये है।
  • iphone का इस्मेमाल सभी लोग करना चाहते हैं लेकिन महंगी कीमत की वजह से इसे कुछ ही लोग खरीद पाते हैं। iPhone Princess Plus की कीमत 11,756.96 रुपये है और इसे ऑस्ट्रिया के मशहूर डिजाइनर पीटर एलॉईसन ने डिजाइन किया है। इस फोन में 138 प्रिंसेज कट और 180 ब्रिलियेंट कट हीरों लगे हैं।

यह भी पढ़ें- PhonePe से अब कर सकते हैं ट्रेन टिकट, मिलेगा कैशबैक

  • Sony Ericsson का ब्लैक डॉयमंड VIPN स्मार्टफोन दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोन है। इसमें 2 हीरे लगे हैं और एक नेविगेशन बटन पर है और दूसरा फोन के बैक में लगा हुआ है। इसकी कीमत 1,99,94,086.09 रुपये रखी गयी है।
  • ऐसे ही कई और स्मार्टफोन हैं जो दुनियाभर में अपनी महंगी कीमत की वजह से जाना जाता है और इसके गीने चुने मॉडल बनाए जाते हैं। इतना ही नहीं ये हैंडेसट कम बनने की वजह से इसके चाहने वाले को कई बार इंतजार भी करना पड़ता है। कई अमीर लोग तो ऐसे भी हैं जो इन फोन को खरीदने से पहले हजार बार सोचते हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ne9yFV
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner