F Samsung Galaxy-M सीरीज़ स्मार्टफोन की जानकारी लीक, जानें क्या होंगे फीचर्स
-->

18 January 2019

Samsung Galaxy-M सीरीज़ स्मार्टफोन की जानकारी लीक, जानें क्या होंगे फीचर्स

नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई एलेक्ट्रोनिक कंपनी Samsung जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन की M सीरीज़ लॉन्च करने वाली है जिनसे वो मार्केट में अपनी पकड़ बना चुके स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगी। आपको बता दें कि M सीरीज़ स्मार्टफ़ोन के बारे में कई जानकारियां लीक हुई हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। Samsung Galaxy M-Series रेंज की खासियत ये हैं कि इसका लुक और इसके फीचर्स युवाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं ऐसे में यह अन्य स्मार्टफोन्स के लिए कड़ी टक्कर साबित होगा।

जानकारी के मुताबिक़ सैमसंग Galaxy M-Series की में Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 जैसे मॉडल्स को लॉन्च कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक़ कंपनी इन स्मार्टफोन्स की घोषणा 28 जनवरी तक कर सकती है। इन स्मार्टफोन को नए साल में लॉन्च किया जाना तय था और अब बहुत जल्द इनका ऐलान किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी M10 को लेकर SlashLeaks पर कई जानकारियां लीक हुई हैं जिनमें बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का HD+ डिस्प्ले होगा। साथ ही इसमें 14nm ऑक्टा-कोर Exynos 7870 SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 2GB या 3GB और 4GB का रैम ऑप्शन दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Android 9.1 Oreo पर काम करेगा साथ ही इसमें 3,400mAh की बैटरी दी जाएगी जो लंबे समय तक इसे चार्ज रखेगी।

जानकारी के मुताबिक़ यह एक बेहद लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से 12,000 रुपये हो सकती है। यह स्मार्टफोन आने वाले समय में मार्केट में दस्तक देने वाला है ऐसे में बाकि कि स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने की पूरी उम्मीद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HkzRuJ
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner