F Jio Phone 2 की आज फ्लैश सेल, 49 रुपये के प्लान में सबकुछ मिलेगा फ्री
-->

10 January 2019

Jio Phone 2 की आज फ्लैश सेल, 49 रुपये के प्लान में सबकुछ मिलेगा फ्री

नई दिल्ली: jio phone 2 को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। यह जियो फोन का अपग्रेड वर्जन हैं। कंपनी ने इन दिनों फोन के अलावा एक और फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम कुम्भ जियो फोन है। Jio Phone 2 को jio.com से दोपहर 12 बजे से खरीद सकतें हैं। इस फीचर फोन की कीमत 2,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें- कुम्भ स्नान से लेकर यात्रा तक की जानकारी देगा Kumbh Jio Phone, ऐसे करें पता

जियो फोन का शुरुआती प्लान 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये का है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान का लाभ सभी जियो फोन यूजर्स उठा सकते हैं। इससे पहले भी कई बार इस फोन का फ्लैश सेल आयोजित किया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

यह भी पढ़ें- Jio के 19 रुपये वाले प्लान में डाटा के साथ मिलेगा सबकुछ फ्री

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RE7oUE
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner