F आज ओपन सेल में बिकेगा Asus Zenfone Max Pro M2, जानिए ऑफर्स
-->

14 January 2019

आज ओपन सेल में बिकेगा Asus Zenfone Max Pro M2, जानिए ऑफर्स

नई दिल्ली: Asus के नए स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M2 को अब खरीदने के लिए इंतजार करने के जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी ने इसे आज ओपन सेल में लगाया है। इसे ग्राहक Flipkart से खरीद सकते हैं, जहां फोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। Flipkart पर Zenfone Max Pro M2 के 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Vodafone ने नया प्लान किया लॉन्च, हर दिन मिलेगा 1.4GB डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग

asus zenfone max pro m2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस हैंडसेट में भी 6.26 इंच नॉच डिस्प्ले दिया गया है जो Full HD+ display है और इसका रिजॉल्यूशन 2280×1080 pixels का है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Zenfone Max Pro M2 में स्नैपड्रैगन 660 octa-core SoC का यूज किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Zenfone Max Pro M2 के बैक में ड्यूल कैमरा दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो LED फ्लैश के साथ है।

पावर के लिए Zenfone Max Pro M2 में 5,000mAh की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, 4G LTE with VoLTE, Bluetooth और GPS जैसे ऑप्शंस हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स आता है। गौरतलब है कि Zenfone Max Pro M2 के साथ Zenfone Max M2 को भी पेश किया गया है। इसके पहले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है। वही 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये रखी गयी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SR7wgX
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner