F धड़ल्ले से बिक रहा 48 MP कैमरे वाला दुनिया का यह पहला स्मार्टफोन, कीमत मात्र 10,000 रुपये
-->

16 January 2019

धड़ल्ले से बिक रहा 48 MP कैमरे वाला दुनिया का यह पहला स्मार्टफोन, कीमत मात्र 10,000 रुपये

नई दिल्ली: साल 2019 के शुरुआत में ही चाइनीज कंपनी Redmi ने दुनिया का पहला 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन redmi note 7 को लॉन्च किया है। Xiaomi से अलग होने के बाद यह Redmi का पहला स्मार्टफोन है। इसके लॉन्चिंग के बाद से ही टेक जगत में इसकी कीमत और कैमरे को लेकर खलबली मची हुई है। इस हैंडसेट की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि यह किफायती कीमत पर 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला फोन है। यह कारण है कि कंपनी ने अपने पहले सेल में ही इसके 1 लाख यूनिट्स बेच दी है और वह भी सिर्फ 9 मिनट के अंदर। इसे देखते हुए कंपनी ने जनवरी महीने में ही 10 लाख यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल इस डिवाइस को भारतीय मार्केट में कब तक पेश किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशंस

Redmi Note 7 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी डेढ़ दिन चलती है। इतना ही नहीं फोन में Type-C USB चार्जिंग ऑप्शन भी दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट करता है। इसमें हेडफोन जैक फीचर भी दिया गया है।

Redmi Note 7 कैमरा और कीमत

Redmi Note 7 के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Note 7 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 999 युआन और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 1,199 युआन (12,400 रुपये )रखी गयी है, जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 1,399 युआन (14,500 रुपये)है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से 14,000 रुपये के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अब अंडमान और निकोबार में Airtel ने शुरू की यह ख़ास सर्विस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RtW12i
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner