F काफी कम कीमत में मिल रहा Xiaomi Poco F1, जानें कीमत और ऑफर्स
-->

31 December 2018

काफी कम कीमत में मिल रहा Xiaomi Poco F1, जानें कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली: चाइना की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Xiaomi ने हाल में ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F1 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। अब इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर नए ऑफर्स के साथ पेश किया गया है। आपको बता दें स्नेपड्रैगन 845 प्रोसेर के साथ आना वाला यह मार्केट का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।

xiaomi poco f1 कीमत और ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो इस हैंडसेट पर 14,000 रुपये का बायबैक वैल्यू दिया जा रहा है। इसके अलावा नए ऑफर के तहत Poco F1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये, 6जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये और 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मिल रहे इस छूट का फायदा फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप के जरिए ही उठाया जा सकता है। साथ ही अगर ग्राहक एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 5 % का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Poco F1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट को 6 जीबी/64 जीबी, 6 जीबी/128 जीबी और 8 जीबी/256 जीबी में पेश किया गया है। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। Xiaomi Poco F1 एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर चलता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है।

Xiaomi Poco F1 कैमरा

अगर फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन का फ्रंट कैमरा काफी दमदार है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 5 मेगापिक्सल के साथ सैमसंग सेंसर के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस/ एजीपीएस और ग्लोनास जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। हैंडसेट को तीन कलर रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उतारा गया है। फोन में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AjPLzy
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner