F Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकता है 48 MP कैमरे वाला स्मार्टफोन
-->

06 December 2018

Xiaomi जल्द लॉन्च कर सकता है 48 MP कैमरे वाला स्मार्टफोन

नई दिल्ली: आज कल के अधिकतर स्मार्टफोन्स को डुअल रियर कैमरा या इससे ज्यादा कैमरे के साथ पेश किया जा रहा है। वहीं, लोगों में भी बेहतर कैमरे वाले स्मार्टफोन्स का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। अब ख़बर है कि चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Xiaomi एक ऐसे हैंडसेट में काम कर रही है जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

यह भी पढ़ें: Aadhaar कार्ड पर सरकार का सबसे बड़ा ऐलान, अपना नाम वापस लेने पर डेटा कर दिया जाएगा डिलीट!

इसकी जानकारी कंपनी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने दी है। लिन ने अपने Weibo अकाउंट से इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि कंपनी जल्द ही 48 मेगापिक्सल कैमरा वाले नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस को अगले साल 2019 जनवरी को पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jio गीगा फाइबर में तीन महीने तक फ्री में इस्तेमाल कर पाएंगे अनलिमिटेड इंटरनेट

Weibo पोस्ट की माने तो इस नए स्मार्टफोन में MIUI 10 सिस्टम दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन सिंगल कैमरा सेटअप के साथ नहीं आएगा। लिन बिन की ओर से पोस्ट की गई पिक्चर के अनुसार इसमें LED फ्लैश के साथ वर्टिकल कैमरा होगा। कंपनी के इस फोन के कैमरे के अलावा और कोई जानकारी नहीं दी गई है।इसके फीचर्स की जानकारी फोन के लॉन्च होने के बाद ही मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: इस ऐप पर घर बैठे बुक कर सकते हैं लग्जरी और सुपर लग्जरी बसें वो भी बड़ी आसानी से

आपको बता दें इससे पहले साल 2013 में Nokia Lumia 1020 को 41 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया गया था। अगर शाओमी 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करती है तो यह दुनिया का पहला ऐसा डिवाइस होगा। रिपोर्ट की माने तो कंपनी अपने इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल CMOS सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है।

यह भी पढ़ें: हर महीने लाखों रुपये अकाउंट में भेजेगी ये वेबसाइट, बस लॉगइन करें और हो जाएं टेंशन फ्री



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RBo9wn
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner