F Redmi Note 5 Pro और Poco F1 के दाम में कटौती, जानिए नई कीमत
-->

06 December 2018

Redmi Note 5 Pro और Poco F1 के दाम में कटौती, जानिए नई कीमत

नई दिल्ली: Redmi Note 5 Pro को कम कीमत में खरीदने का एक बार फिर आपको मौका मिल रहा है। इस फोन को ग्राहक 1000 रुपये की कटौती के साथ Flipkart और Mi.com से खरीद सकते हैं। कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसमें 5.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। साथ ही 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है। इसमें स्नैपड्रैगन 630 और 4 जीबी रैम/6 जीबी रैम विकल्प के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। मौजूद है।

यह भी पढ़ें- नहीं करना पड़ेगा इंतजार, कल दुकानों पर बिकेगा Nokia 7.1, मिलेगा 2000 का डिस्काउंट

रेडमी नोट 5 प्रो में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स 485 सेंसर है जिससे 1.25 माइक्रोन-मीटर पिक्सल के साथ तस्वीरें कैप्चर होती हैं। सेकंडरी 5 मेगापिक्सल सैमसंग कलर सेंसर, डेप्थ इनफोर्मेशन कैप्चर करता है। वहीं, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सोनी आईएमएक्स375 सेंसर और ऐपरचर एफ/2.2 के साथ आता है। फ्रंट कैमरे में एक एलईडी सेल्फी लाइट भी है। पावर के लिए इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- कंपनी फ्री में बांटेगी Samsung Galaxy Note 9, व्हाइट वेरिएंट भारत में लॉन्च

इसके अलावा सेल में xiaomi poco f1 पर भी भारी छूट दी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart और Mi.com इस फोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहे है। इस दौरान इस फोन के तीने वेरिएंट को डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जाएगा। वही एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का अतिरिक्त छूट मिलेगा। इसके 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गयी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RBzGMj
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner