F Redmi 6A के दाम में हुई भारी कटौती, जानिए नई कीमत
-->

13 December 2018

Redmi 6A के दाम में हुई भारी कटौती, जानिए नई कीमत

नई दिल्ली: Xiaomi के स्मार्टफोन Redmi 6A को आज से कम कीमत में खरीद सकते हैं, क्योंकि कंपनी ने इसके दाम में कटौती की है। इस फोन को ग्राहक अमेजन इंडिया और MI.COM से आज दोपरह 12 बजे से नई कीमत में खरीद सकते हैं।

इससे पहले कंपनी ने 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में 600 और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के दाम में 500 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिसे बाद इसे ग्राहक 6,599 रुपये और 7,499 रुपये में खरीद रहे थे। लेकिन इस बार कंपनी ने फोन की कीमत में 600 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद ग्राहक इस हैंडसेट को 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन Redmi 5A का अपग्रेडेड वर्जन है।

Redmi 6A के दोनों स्मार्टफोन को ग्राहक ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं। ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। Redmi 6A में 5.45-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले पैनल के साथ 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 720×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह हैंडसेट एंड्रॉइड 8.1 Oreo-बेस्ड MIUI 9.6 पर कार्य करता है।

फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में सेंसर f/2.2 अपर्चर व एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ फोन में 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में वाई-फाई, 4जी VoLTE-इनेबल ड्यूल nano-सिम स्लॉट, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट, जीपीएस और एफएम रेडियो दिया गया है। पावर के लिए 3,000mAh की बैटरी दी गई है।

गौरतलब है कि Xiaomi redmi note 6 pro को अब ओपन सेल में बेचा जा रहा है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। यह फोन एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में 14NM ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 6 Pro को ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UFMeUX
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner