F New Year पर Reliance Jio अपने ग्राहकों को दे रहा 3 शानदार तोहफा
-->

28 December 2018

New Year पर Reliance Jio अपने ग्राहकों को दे रहा 3 शानदार तोहफा

नई दिल्ली: Reliance Jio अपने सस्ते प्लान के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है और यही वजह है कि वो यूजर्स के बीच अपनी पहचान बनाए रखने के लिए 2019 की भी तैयारी कर रखा है। साल 2019 Jio के लिए बेहद ही खास होने वाला है साथ ही यूजर्स को भी तोहफा मिलने वाला है। जियो अपने यूजर्स को न सिर्फ GigaFiber सर्विसेज देने वाला है बल्कि VoWi-Fi सर्विस और 4G स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाला है।

VoWi-Fi सर्विस

Jio ने हाल ही में ऐलान किया है कि कंपनी जल्द ही VoWi-Fi सर्विस शुरू करने वाला है, जिसकी मदद से लोग बिना नेटवर्क के भी कॉल कर पाएंगे। कंपनी ने हाल ही में जियो मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल जैसे जगहों पर वॉइस ओवर Wi-Fi (VoWi-Fi) की टेस्टिंग की है। इसके आने के बाद यूजर्स को डॉयलर ऐप में ही यह विकल्प मिलेगा कि वो बिना नेटवर्क के ही वॉयस कॉल कर सकते हैं।

4G स्मार्टफोन्स

Jio नए साल पर फीचर फोन यूजर्स को 4G स्मार्टफोन का बड़ा तोहफा देने जा रहा है। इसके लिए रिलायंस Jio अपनी सहयोगी कंपनियों से बातचीत कर रही है। नए स्मार्टफोन से यूजर्स को वीडियो और कंटेट के मामले में नया एक्सपीरियंस मिलेगा। माना जा रहा है कि यह Jio का स्मार्टफोन काफी सस्ता होगा। बता दें कि Jio ने अभी तक दो फीचर फोन पेश किया है, जिसकी कीमत 1500 और 2200 रुपये रखी गयी है।

Jio GigaFiber सर्विस

Jio ने GigaFiber सर्विस का ऐलान जुलाई में किया था और अगस्त से इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया। अब खबर है कि कंपनी अपनी इस नई सर्विस को नए साल पर शुरू कर सकती है। Jio की ब्रॉडबैंड सर्विस देश के 1,100 शहरों में लॉन्च की जाएगी। जियो की इस सेवा को लेने के लिए यूजर को Jio.com या फिर जियो ऐप पर जा कर इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ThwXrU
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner