F तेजी से बढ़ रहे हैं इस प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन, खासियत ऐसी जिसका नहीं कोई मुकाबला
-->

16 December 2018

तेजी से बढ़ रहे हैं इस प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन, खासियत ऐसी जिसका नहीं कोई मुकाबला

नई दिल्ली: काफी समय से भारत में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स की धूम मची हुई है, लेकिन अब एक ऐसे प्रोसेसर का चलन तेजी से बढ़ रहा है जो स्नैपड्रैगन को कड़ी टक्कर दे रहा है। यह प्रोसेसर और कोई नहीं बल्कि हीलियो मीडिया टेक P70 प्रोसेसर है जो अब आने वाले स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस प्रोसेसर का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है क्योंकि इसकी खासियत दूसरे प्रोसेसर्स से काफी अलग है। तो आज हम आपको इस प्रोसेसर की उन्हीं खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि Helio P70 प्रोसेसर को AI यानि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। इसका मतलब ये है कि AI से जुड़े जितने भी काम है वो बेहतरीन तरीके से होंगे। अगर आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग करते हैं तो ये प्रोसेसर आपके वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ा देगा और अगर आपके स्मार्टफोन में नेटवर्क अगर ठीक से भी नहीं आ रहा है तो फोन में आपका वीडियो इंटरप्ट नहीं होगा क्योंकि कम बैंडविद में भी इस फोन में बेहतरीन वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस मिलता है।

अक्सर स्मार्टफोन चलाते या फिर इसे चार्ज करते समय गर्म हो जाते हैं लेकिन Realme U1 के साथ ऐसी कोई भी समस्या पेश नहीं आएगी क्योंकि Helio P70 प्रोसेसर किसी भी तरह का लोड पड़ने पर भी अच्छी और स्मूथ तरीके से काम करता है जिससे ये स्मार्टफोन गर्म नहीं होता है। Realme U1 में आपको इस प्रोसेसर की वजह से बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन काफी कम बैटरी का इस्तेमाल करता है इसलिए इसे जल्दी-जल्दी चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हीलियो प्रोसेसर की एक और खासियत यह भी है कि इसमें AI से जुड़े हुए एप्लिकेशन अच्छी तरह से कमा करते हैं और ये स्मार्टफोन किसी भी अन्य स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है। आपको बता दें कि Realme U1 और ये स्मार्टफोन किसी भी अन्य स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है। आपको बता दें कि Realme U1 का हीलियो 70 प्रोसेसर स्नैपड्रैगन को कड़ी टक्कर देगा ऐसे में ये स्मार्टफोन खरीदना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QywGDP
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner