F Amazon पर Honor 8C की सेल, जानिए ऑफर्स व कीमत
-->

24 December 2018

Amazon पर Honor 8C की सेल, जानिए ऑफर्स व कीमत

नई दिल्ली: Honor 8C को आज एक बार फिर सेल में लगाया गया है। इस हैंडसेट की एक्सक्लूसिव सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर हो रही है, जहां फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि इस सेल में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लगाया गया है जिसे ग्राहक 11,999 रुपये खरीद सकते गैं। Honor 8C को ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और नेब्यूला पर्पल कलर में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- 1 रुपये में Airtel और Vodafone-Idea दे रहे हैं इनकमिंग सेवा, आज ही कराएं रिचार्ज

Honor 8C के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर काम करता है। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि दोनों वेरिएंट के स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Airtel ने 289 रुपये वाले प्लान के साथ मिलेगा अनलिमिटेड डेटा व कॉलिंग, मिलेगी 84 दिनों की वैधता

फोटोग्राफी की बात करें तो Honor 8C के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही तरफ एलईडी फ्लैश मौजूद है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल के कम स्टोरेज की टेंशन से 2 मिनट में पाएं छुटकारा, आजमाएं ये टिप्स

Honor 8C में कनेक्टिविटी के लिएमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक भी दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 158.72x75.94x7.98 मिलीमीटर है और वजन 167.2 ग्राम है। Honor 8C को EMI के तहत 565 रुपये में खरीद सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ac0IDq
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner