F 6 दिसंबर से Flipkart Big Shopping Days सेल शुरू, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक की छूट
-->

02 December 2018

6 दिसंबर से Flipkart Big Shopping Days सेल शुरू, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक की छूट

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Flipkart अपने ग्राहकों के लिए नई सेल लेकर आ रहा है। कंपनी ने अपने इस सेल का नाम Big Shopping Days रखा है जो 6 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान हर तरह के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है जिसके तहत बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर का फायदा ईएमआई ऑप्शन पर भी उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया का सबसे पहला सैटेलाइट स्मार्टफोन, फीचर्स ऐसे कि उड़ जाएंगे आपके होश

यह भी पढ़ें: 1 साल की वैधता के साथ BSNLने लॉन्च किया नया प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा

इस सेल में ग्राहक कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं। वहीं, हर स्मार्टफोन को ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है। सेल में Nokia 5.1 Plus को आप 1,000 रुपये की छूट में खरीद सकते हैं। वहीं, Infinix Note 5 को 10,999 रुपये की जगह 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा भी कई हैंडसेट्स पर छूट के साथ ऑफर्स का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Nokia 7.1 की बुकिंग शुरू, जबरदस्त ऑफर के साथ 7 दिसंबर को होगी पहली सेल

यह भी पढ़ें: 5 मिनट में फास्ट हो जाएगा आपका स्लो स्मार्टफोन, बस फॉलो करें ये टिप्स

कंपनी के सेल में ग्राहक कई तरह से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 80% तक के छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसमें टीवी और फ्रीज जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। साथ ग्राहकों को घर के सामानों पर 70 % तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा फर्निचर और फैशन के सामान पर 40% से लेकर 80% तक की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें: हर महीने लाखों रुपये अकाउंट में भेजेगी ये वेबसाइट, बस लॉगइन करें और हो जाएं टेंशन फ्री



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SmYibC
via IFTTT
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner