नई दिल्ली: हाल ही में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने मच अवेटेड स्मार्टफोन vivo v11 pro लॉन्च किया था जिसकी कीमत तकरीबन 25,999 है। बता दें कि इस स्मार्टफोन पर अब जबरदस्त ऑफर दिया जा रहा है जिसमें आप इस 25,999 रुपये वाले स्मार्टफोन को मात्र 4299 रुपये में खरीद सकते हैं साथ ही इसमें आपको कई अन्य ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
इन स्मार्टफोन के साथ आपको हर महीने 100GB डाटा, Amazon Prime, Netflix, हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। यह ऑफर आपको एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर दिया जा रहा है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.41 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसमें Qualcomm Snapdragon 660 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। अगर कैमरे के बात करें तो इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऐसे में आप इस फोन से जबरदस्त सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
ये है ऑफर
इस स्मार्टफोन को 25,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। लेकिन आप इसे महज 4,299 रुपये की डाउनपेमेंट पर खरीद सकते हैं। आपको इसे खरीदने के लिए सबसे पहले 4,299 रुपये का पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपको लगातार 12 महीनों तक हर महीने 2,349 रुपये का भुगतान करना होगा। इस प्लान के तहत आपको हर महीने 100GB डाटा, Amazon Prime, Netflix, हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। यह प्लान यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए बनाए गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zVNVF5