F 31 दिसंबर को Samsung Galaxy A8s की पहली सेल, कीमत का हुआ खुलासा
-->

22 December 2018

31 दिसंबर को Samsung Galaxy A8s की पहली सेल, कीमत का हुआ खुलासा

नई दिल्ली: Samsung Galaxy A8s की कीमत का खुलासा हो गया है। चीनी मार्केट में इस हैंडसेट को सैमसंग की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट JD.com पर बेचा जा रहा है। हालांकि Galaxy A8s के 6 जीबी रैम वेरिएंट को प्री-ऑर्डर के लिए पेश किया गया है।

Samsung Galaxy A8s को चीनी मार्केट में 6 जीबी रैम वेरिएंट को 2,999 चीनी युआन (करीब 30,500 रुपये) में बेचा जाएगा। वहीं अभी तक इस फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि चीनी बाजार में फोन को 31 दिसंबर से बेचा जाएगा। बता दें कि 11 दिसंबर को फोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसके रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं और इस हैंडसेट को दो रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन को ब्लैक , ब्लू और सिल्वर कलर में बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- आपके मोबाइल की RAM है कम तो न हो परेशान, घर बैठे 2 मिनट में ऐसे बढ़ाएं

Samsung Galaxy A8s को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज में उतारा गया है। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर बढ़ा भी सकते हैं। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Galaxy A8s एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A8s के बैक में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला कैमरा एफ/1.7 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल व तीसरा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 3400 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक और रियर में फिंगरप्रिट सेंसर भी दिया गया है। स्मार्टफोन की मोटाई 7.4 मिलीमीटर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PW8ru2
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner