नई दिल्ली: कुछ लोगों को आदत होती है कि वो अपने स्मार्टफोन में कवर नहीं चढ़ाते हैं, ऐसे लोगों का फोन जल्दी गंदा हो जाता है और इसका पेंट भी निकलने लगता है जिसके बाद स्मार्टफोन देखने में भी काफी ख़राब लगता है ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके पुराने स्मार्टफोन में पहले जैसी चमक लौट आए तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे और इसके बाद आप आसानी से अपने पुराने फोन को नए जैसा चमका सकते हैं।
ऐसे चमकाएं अपना पुराना स्मार्टफोन
- अगर आप अपने पुराने जैसे दिखने वाले स्मार्टफोन को नई जैसी चमक में लाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मार्केट से कोई भी वाइट टूथपेस्ट लाना पड़ेगा जो आपको कहीं पर भी आसानी से मिल जाता है।
- अब आपको इस कोलगेट को अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन और पीछे के पैनल पर अपनी उंगलियों से अप्लाई करना पड़ेगा।
- कोलगेट को स्क्रीन और पैनल पर अप्लाई करते समय ध्यान दें कि इसे सर्कुलर मोशन में ही लगाएं, ऐसा करने से आपके फोन पर अच्छी तरह से टूथपेस्ट अप्लाई हो जाता है।
- अब आपको तकरीबन 20 मिनट तक अपने फोन को रख देना है और इसे बिल्कुल भी नहीं छूना है।
- इसके बाद आपको एक मुलायम सूती कपड़ा लेना है और इसे मोबाइल क्लीनर से थोड़ा सा गीला कर लेना है।
- अब आपको हलके हाथों से इस कपड़े को फोन की स्क्रीन और पैनल पर लगाना है।
- ऐसा करने से फोन पर लगा हुआ टूथपेस्ट फोन से निकल जाता है और आपका स्मार्टफोन शाइन मारने लगता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UspxTX